जमशेदपुर: परसुडीह के मखदुमपुर में मंगलवार को हुई झड़प का CCTV फुटेज सामने आया है. मखदुमपुर रोड नंबर 2 में कल शाम झामुमो के केंद्रीय सदस्य मनोहर हुसैन और अख्तर उर्फ़ चीकू के बीच झड़प हो गई. बात यहीं नहीं रुकी दोनों गुटों के बीच देर रात फिर से पत्थरबाजी भी हुई. इस घटना से इलाके का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है. इस झड़प में दो युवक घायल भी हो गए थे.
शाम को हुई झड़प के दौरान कुछ उपद्रवियों ने एक कार में तोड़फोड़ की थी. जिसके बाद देर रात किसी अज्ञात युवक ने उसी कार में आग लगा दी. सामने आए वीडियो फुटेज में काले कपड़े पहने एक युवक को पीछे से कार का दरवाजा खोलते और आग लगाते देखा जा सकता है. जिसके बाद कुछ ही देर में कार आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है.
There is no ads to display, Please add some



















































