जमशेदपुर: आज आज जनता दल (यूनाइटेड) ने नेताओं ने कांडरबेड़ा घाट हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. मौके पर JDU के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता कुलविंदर सिंह पन्नू, कन्हैया ओझा, मृत्युंजय सिंह एवं लालू गौड़ ने डिमना बस्ती स्थित साधु कॉलोनी पहुँचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
विदित हो कि छठ पूजा के दिन जमशेदपुर से सटे सरायकेला के कांडरबेड़ा घाट पर स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की नदी में डूबकर मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी।
नेताओं ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में जदयू परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है तथा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































