Jharkhand: झारखंड में नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज, जनवरी तक चुनाव संभव

रांची:  झारखंड में एक बार फिर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। सोमवार को कैबिनेट बैठक में पिछड़े वर्ग के आरक्षण निर्धारण के लिए नियमावली में संशोधन करने का निर्णय लिया गया। राज्य में पिछली नगर समिति के कार्यकाल समाप्त होने के डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।

झारखंड हाईकोर्ट ने पिछले महीने राज्य निर्वाचन आयोग से सवाल किया कि वह नगर निकाय चुनाव कब कराएगा। न्यायालय ने आयोग को चुनाव की तारीख बताने का आदेश दिया। पूर्व वार्ड पार्षद रोशनी खाल्को द्वारा दायर अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह सचिव वंदना दादेल और शहरी विकास विभाग के सचिव ज्ञानेंद्र कुमार अदालत में उपस्थित थे।

हाईकोर्ट ने अधिकारियों की खिंचाई की और नगर निकायों के चुनाव में धीमी गति पर असंतोष जताया। अदालत इस मामले की पुनः सुनवाई 10 नवंबर को करेगी। सूत्रों के अनुसार, दिसंबर के पहले हफ्ते तक वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होने के बाद चुनाव अधिसूचना जारी हो सकती है। इस बार ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की संभावना भी है, जिससे सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

राज्य प्रशासन और निर्वाचन आयोग की तैयारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी 2026 तक नगर निकाय चुनाव संपन्न हो सकते हैं।
अब हाईकोर्ट के अगले आदेश का इंतजार है, जो चुनाव की तारीख और प्रक्रिया तय करेगा।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : विधानसभा संग्रहालय में जंगलमहल क्षेत्र के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं और स्मारक स्थापित करने की मांग 

झाड़ग्राम :  स्वराज मोर्चा (JSM) के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष एवं सचिव को ईमेल के माध्यम से प्रस्ताव भेजकर विधानसभा संग्रहालय में जंगलमहल…

Spread the love

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time