Patamda: रांगाटांड़ मोड़ पर बाइक और टाटा मैजिक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

पटमदा:  पटमदा के रांगाटांड़ मोड़ के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक और टाटा मैजिक वैन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार राहुल कैबर्त (22) और सुदर्शन कैबर्त (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की आवाज़ सुनकर तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को माचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में रेफर कर दिया। दोनों युवकों के सिर और शरीर के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक और टाटा मैजिक वैन को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों वाहन चालकों की पहचान की जा रही है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क संकरी और मोड़ तीखा होने के कारण यह हादसा हुआ होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Ranchi: संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, 26 नवंबर को जिला मुख्यालयों में होगा किसान-मजदूर प्रदर्शन

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेट तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर :  जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह बंटी…

Spread the love

Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *