पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार सुबह सात बजे से शुरू हो गई। कुल 115 विधानसभा क्षेत्रों के 45,341 मतदान केंद्रों पर शाम छह बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। वहीं छह विधानसभा क्षेत्रों के 2,135 बूथों पर शाम पांच बजे तक ही मतदान होगा। आज के मतदान में राज्य के 16 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।
मुकाबले में मंत्री और उनके प्रतिद्वंदी
सहरसा की सोनवर्षा सीट
यहां जदयू के रत्नेश सदा के सामने कांग्रेस की सरिता देवी और जनसुराज के सत्येन्द्र हाजरा मैदान में हैं।
दरभंगा (सदर)
भाजपा के संजय सरावगी का मुकाबला वीआईपी के उमेश सहनी से है, जबकि जनसुराज से पूर्व आईजी आरके मिश्रा और प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी भी मैदान में हैं।
जाले (दरभंगा)
भाजपा के जिवेश कुमार को कांग्रेस के ऋषि मिश्रा चुनौती दे रहे हैं। जनसुराज ने रंजीत शर्मा को उतारा है।
कुढ़नी (मुजफ्फरपुर)
भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता के खिलाफ राजद के बबलू कुशवाहा और जनसुराज के मोहम्मद अली इरफान चुनावी मैदान में हैं।
साहेबगंज (मुजफ्फरपुर)
यहां भाजपा के राजू कुमार सिंह के सामने राजद के पृथ्वी राय और जनसुराज के ठाकुर हरिकिशोर सिंह मुकाबले में हैं।
सीवान
भाजपा के मंगल पांडेय को राजद के अवध बिहारी चौधरी टक्कर दे रहे हैं। जनसुराज ने यहां बिजनेसमैन इंतकाब अहमद को उम्मीदवार बनाया है।
लखीसराय
भाजपा के विजय कुमार सिन्हा के सामने कांग्रेस के अमरेश अनीष और जनसुराज के सूरज कुमार मैदान में हैं।
तारापुर (मुंगेर)
भाजपा के सम्राट चौधरी को राजद के अरुण साह और जनसुराज के डॉ. संतोष सिंह चुनौती दे रहे हैं।
भोरे (गोपालगंज)
जदयू के सुनील कुमार के खिलाफ भाकपा (माले) के धनंजय और जनसुराज की प्रीति किन्नर चुनाव में हैं।
अमनौर (सारण)
भाजपा के कृष्ण कुमार मंटू के खिलाफ राजद के सुनील राय और जनसुराज के राहुल सिंह मैदान में हैं।
कल्याणपुर (समस्तीपुर)
जदयू के महेश्वर हजारी को भाकपा (माले) के रंजीत राम और जनसुराज के राम बालक पासवान चुनौती दे रहे हैं।
सरायरंजन (समस्तीपुर)
जदयू के विजय कुमार चौधरी के सामने राजद के अरविंद सहनी और जनसुराज के सज्जन मिश्रा हैं।
बछवाड़ा (बेगूसराय)
भाजपा के सुरेंद्र मेहता के खिलाफ भाकपा के अवधेश राय और जनसुराज के रामोद कुंवर मैदान में हैं।
बिहारशरीफ (नालंदा)
भाजपा के डॉ. सुनील कुमार के सामने भाकपा के शिव कुमार यादव और जनसुराज के दिनेश कुमार हैं।
नालंदा
जदयू के श्रवण कुमार के सामने कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार और जनसुराज की कुमारी पूनम सिन्हा चुनाव लड़ रही हैं।
बांकीपुर (पटना)
भाजपा के नितिन नवीन को राजद की रेखा गुप्ता और जनसुराज की वंदना कुमारी चुनौती दे रही हैं।
मतदान प्रतिशत और रुझान
बिहार विधानसभा चुनाव फेज-1 वोटिंग, सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत:
जिलेवार बात करें तो, सबसे काम मतदान लखीसराय में हुआ है.
बेगुसराय: 14.60 फीसदी
बछवाड़ा- 14.46
बखरी- 13.10
बेगुसराय- 15.11
चेरिया- बरियारपुर- 16.13
मटिहानी- 13.79
साहेबपुर कमाल- 14.60
तेघरा- 15.19
भोजपुर: 13.11 फीसदी
अगिआंव- 13.32
आरा- 10.15
बड़हरा- 12.73
जगदीशपुर- 14.25
संदेश- 14.01
शाहपुर- 14.37
तरारी- 13.20
बक्सर: 13.28 फीसदी
ब्रह्मपुर- 14.11
बक्सर- 12.93
डुमरांव- 12.50
राजपुर- 13.48
दरभंगा: 12.48 फीसदी
अलीनगर- 12.57
बहादुरपुर- 12.85
बेनीपुर- 11.20
दरभंगा- 11.52
दरभंगा ग्रामीण- 13.21
गौरा बौराम- 12.26
हयाघाट- 12.34
जाले- 13.60
केओटी- 13.01
कुशेश्वर अस्थान- 12.26
गोपालगंज: 13.97 फीसदी
बैकुंठपुर- 14.32
बरौली- 12.37
भोरे- 13.55
गोपालगंज- 12.99
हथुआ- 16.20
कुचायकोट- 14.40
खगड़िया: 14.15 फीसदी
अलौली- 13.78
बेलदौर- 14.50
खगड़िया- 13.99
परबत्ता- 14.25
लखीसराय: 7.00 फीसदी
लखीसराय- 13.39
सूर्यगढ़ा-
मधेपुरा: 13.74 फीसदी
आलमनगर- 13.93
बिहारीगंज- 13.83
मधेपुरा- 13.31
सिंहेश्वर- 13.89
मुंगेर: 13.37 फीसदी
जमालपुर- 12.21
मुंगेर- 12.84
तारापुर- 15.08
मुजफ्फरपुर: 14.38 फीसदी
औराई- 13.78
बरूराज- 14.80
बोचाह- 15.12
गायघाट- 13.56
कांटी- 13.91
कुरहानी- 14.51
मीनापुर- 14.68
मुजफ्फरपुर- 11.89
पारू- 15.12
साहेबगंज- 15.86
सकरा- 15.29
नालंदा: 12.45 फीसदी
अस्थावां- 10.74
बिहारशरीफ- 11.11
हरनौत- 12.97
हिलसा- 13.02
इस्लामपुर- 12.34
नालंदा- 12.52
राजगीर- 13.62
पटना: 11.22 फीसदी
बख्तियारपुर- 12.78
बांकीपुर- 5.85
बाढ़- 12.82
बिक्रम- 14.11
दानापुर- 10.44
दीघा- 6.91
फतुहा- 13.53
कुम्हरार- 6.68
मनेर- 13.93
मसौढ़ी- 15.65
मोकामा- 13.01
पालीगंज- 15.23
पटना साहिब- 10.61
फुलवारी- 11.21
सहरसा: 15.27 फीसदी
महिषी- 15.42
सहरसा- 15.21
सिमरी बख्तियारपुर- 16.32
सोनबरसा- 14.04
समस्तीपुर: 12.86 फीसदी
विभूतिपुर- 11.52
हसनपुर- 13.43
कल्याणपुर- 14.00
मोहिउद्दीननगर- 13.74
मोरवा- 12.67
रोसेरा- 12.19
समस्तीपुर- 13.35
सरायरंजन- 13.04
उजियारपुर- 12.02
वारिसनगर- 12.75
सारण: 13.30 फीसदी
अमनौर- 13.51
बनियापुर- 14.10
छपरा- 11.20
एकमा- 13.08
गरखा- 13.08
मांझी- 14.25
मढ़ौरा- 14.01
परसा- 13.96
सोनपुर- 12.28
तरैया- 13.83
शेखपुरा: 12.97 फीसदी
बारबीघा- 12.27
शेखपुरा- 13.58
सिवान: 13.35 फीसदी
बरहरिया- 15.12
दरौली- 13.05
दरौंदा- 12.95
गोरियाकोठी- 13.26
महाराजगंज- 14.00
रघुनाथपुर- 12.92
सिवान- 12.56
जीरादेई- 12.94
वैशाली: 14.30 फीसदी
हाजीपुर- 13.22
लालगंज- 14.96
महनार- 13.11
महुआ- 14.49
पातेपुर- 14.66
राघोपुर- 13.78
राजापाकर- 14.91
वैशाली- 15.30
मतदान केंद्रों से अपडेट
दरभंगा: गांधी नगर के एक बूथ पर सुबह ईवीएम खराब हुई थी, जिसे दो घंटे बाद ठीक किया गया।
सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान जारी, मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं।
गोपालगंज: जिले की 6 सीटों पर 2373 बूथों में वोटिंग हो रही है। सुरक्षा के सख्त इंतजाम और लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था है।
प्रमुख हस्तियों ने डाला वोट
पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती ने मतदान किया। मीसा भारती ने महागठबंधन की जीत का दावा किया।
नालंदा: भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने मतदान कर कहा – “मैं पांच बार चुनाव जीत चुका हूं, इस बार सबसे ज्यादा मतों से जीतूंगा।”
बक्सर: भाजपा प्रत्याशी व पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने मतदान कर एनडीए की जीत का भरोसा जताया।
दरभंगा: भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने पूजा के बाद मतदान किया और लोगों से अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की।
सारण: दिव्यांग मतदाता अमित कुमार सिंह ने गड़खा विधानसभा में वोट डालकर कहा – “पहले मतदान, फिर जलपान।”
पीएम मोदी की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा – “बिहार में आज लोकतंत्र का उत्सव है। सभी मतदाता पूरे जोश से मतदान करें। पहले मतदान, फिर जलपान।”
इसे भी पढ़ें :