घाटशिला उपचुनाव: रघुवर दास की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बाबू लाल सोरेन का लोगों ने किया जोरदार स्वागत

जादूगोड़ा:  बुधवार शाम जादूगोड़ा और माटीगोडा के मुख्य बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन के समर्थन में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का समापन राखा कॉपर अटक चौक पर हुआ, जहां रघुवर दास ने अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पद यात्रा के दौरान दुकानों से लोग बाहर आए और भाजपा प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद दिया। जनता ने सड़कों पर उमड़ कर भारी संख्या में सहभागिता दिखाई। रघुवर दास ने व्यापारियों से सीधा संवाद किया और लोगों से भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

जादूगोड़ा भाजपा चुनाव प्रभारी सुरेश साहू और भाजपा नेता गुरुचरण रजवाड़ ने कहा कि पदयात्रा से साफ है कि घाटशिला की जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने कार्यकाल में राज्य के विकास का काम किया और भाजपा राज्य निर्माण और विकास के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान हेमंत सरकार राज्य की खनिज संपदा की लूट में लगी है।

इस अवसर पर भाजपा नेता गुंजन यादव, विभीषण सरदार, डॉ. यूके लाल, मनोज प्रताप सिंह, रोहित सिंह, नूतन श्री दत्ता, हलधर दास सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: सारंडा का लाइफलाइन पुल दो साल से अधूरा, उच्च स्तरीय जांच की उठी मांग

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : CHC बहरागोड़ा में आयोजित समेकित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मुफ्त जाँच व दवाओं के साथ एड्स से बचाव की दी गई जानकारी 

    बहरागोड़ा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय समेकित स्वास्थ्य शिविर (IHC) दूर-दराज के ग्रामीणों के लिए संजीवनी साबित हुआ, जहाँ सैकड़ों लोगों ने एक…

    Spread the love

    Jadugora : सिद्धू-कान्हू मेमोरियल हाई स्कूल केडो का हुआ पुनर्गठन, पलटन मुर्मू बने अध्यक्ष

    स्कूल के सरकारीकरण की पहल होगी प्राथमिकता : कमिटी जादूगोड़ा : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सिद्धू-कान्हू मेमोरियल हाई स्कूल केडो (हितकु, नरवा पहाड़) की कमिटी का सोमवार को पुनर्गठन किया गया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time