घाटशिला उपचुनाव: 25 साल में बीजेपी-झामुमो की नाकामी पर JLKM ने खोला मोर्चा

घाटशिला:  घाटशिला उपचुनाव झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के लिए अग्निपरीक्षा साबित हो रहा है। केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो तथा केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो ने पूरी ताकत झोंककर घाटशिला में ही अपना डेरा डाल लिया है।

विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंडों में प्रभारी, सह प्रभारी, पर्यवेक्षक और स्टार प्रचारक की टीम गठित की गई है। सुबह से लेकर देर रात तक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर वे मतदाताओं को जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

आज देवेंद्रनाथ महतो ने सीदेसल, चितरो, रूवासल, डोभा, सोनाखून, मौदासोली, अमयनगर और बूढ़ाघाघ सहित अन्य गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा “25 साल के झारखंड में बीजेपी और झामुमो दोनों गठबंधन को सत्ता मिली, लेकिन जनता के साथ धोखा हुआ। स्थानीय नीति लागू नहीं हुई, जेपीएससी-जेएससी परीक्षाओं का कैलेंडर नहीं आया, खनिज संपदा का अवैध खनन हुआ। इसके लिए दोनों पार्टियां जिम्मेदार हैं। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को पलायन करना पड़ा, लेकिन अब झारखंडी आदिवासी और मूलवासी जागरूक हो गए हैं।” देवेन्द्रनाथ महतो ने यह भी कहा कि घाटशिला उपचुनाव से ही बीजेपी और झामुमो गठबंधन का पतन शुरू होगा।

घाटशिला में जेएलकेएम के प्रचार अभियान में मुख्य रूप से शामिल नेता और कार्यकर्ता हैं टाइगर जयराम महतो, देवेंद्रनाथ महतो, मोतीलाल महतो, प्रेम मार्डी, सूरज सिंह, विजय सिंह, विजय साहू, दमयन्ती मुंडा, पूजा कुमारी, दीपक रवानी, राजदेश रतन, बेबी संजय कुमार, महेंद्र मंडल, बिहारी महतो तरुण, गोपेश, नवीन और सैकड़ों अन्य नेता। टीम सुबह से रात तक गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रही है और जेएलकेएम प्रत्याशी के समर्थन में माहौल तैयार कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: SM स्टील प्रोजेक्ट को लेकर गाँव में टकराव, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

    पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

    Spread the love

    Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

    पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time