घाटशिला उपचुनाव: टाइगर जयराम महतो का दौरा, जनता से भाजपा-झामुमो को नकारने की अपील

घाटशिला:  घाटशिला उपचुनाव के रणभूमि में जेएलकेएम सुप्रीमो और डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो के आगमन के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। क्षेत्र में पूरी तरह हलचल मची हुई है। टाइगर जयराम महतो अपने पार्टी प्रत्याशी रामदास मुर्मू को जीत दिलाने के लिए दिनभर लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं और नुक्कड़ सभाओं में जनता को संबोधित कर रहे हैं।

टाइगर जयराम का जनसंपर्क अभियान
आज टाइगर जयराम महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ घाटशिला प्रखंड के कई गांवों में पहुंचे, जिनमें शामिल हैं:
जगन्नाथपुर, हैंदलजूड़ी, आमडांगा, धमकबेड़ा
कालाझोर, राजाबासा, महतोडीह, बनकाटी, बांधडीह
कालचीति, बड़ाजुड़ी, मुढ़ाकाटी, कालापाथर, हुरलुंग, गंधनिया, काड़ाडुबा
उन्होंने नुक्कड़ सभाओं में जनता को संबोधित करते हुए वोटिंग के महत्व और पार्टी के संदेश पर जोर दिया।

भाजपा-झामुमो पर आरोप
टाइगर जयराम महतो ने कहा “भाजपा और झामुमो ने झारखंड को बर्बाद किया है। खनिज संपदा से भरपूर राज्य को गरीब बनाया गया। इसलिए ये दोनों पार्टियां वोट मांगने का हकदार नहीं हैं। धनबल के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन घाटशिला की जनता जनबल से धनबल को हराएगी। लोकतंत्र में नेताओं का जनता से डर होना चाहिए, और यह डर भाजपा-झामुमो को दिखाना होगा।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

Ranchi: रांची जिला किसान कॉउन्सिल की बैठक, बड़े आंदोलनों और रैलियों का शेड्यूल फाइनल

 

 

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : सांसद विद्युत वरण महतो के  प्रयास से ₹80.24 करोड़ की मंजूरी, बदल जाएगी नेशनल हाईवे की सूरत

    बहरागोड़ा: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से बहरागोड़ा और आसपास के इलाकों में एनएचएआई (NHAI) ने विकास के नए द्वार खोल दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 और 43…

    Spread the love

    Gua : सेल माइंस चिरिया के सेक्शन ऑफिसर अवधेश सिंह एवं सेल कर्मी सुखराम सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई

    गुवा : सेल के मनोहरपुर ओर माइंस चिरिया में चालीस वर्षों तक सेवा देने के बाद कार्मिक विभाग में सेक्शन ऑफिसर के पद में कार्यरत अवधेश सिंह के साथ एक अन्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time