Jharkhand: IPS तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की कार्यवाहक DGP, अनुराग गुप्ता का VRS स्वीकार

रांची:  झारखंड पुलिस में बड़ा बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को गुरुवार को झारखंड का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफा देने के एक दिन बाद की गई।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड के गृह, कारागार और आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव तदाशा मिश्रा को प्रभारी महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। तदाशा मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और अब अगले आदेश तक अपने मौजूदा वेतनमान पर इस पद को संभालेंगी।

सरकार ने अनुराग गुप्ता का डीजीपी पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अधिसूचना के अनुसार, गुप्ता की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) 6 नवंबर 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा। 2016 में राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगा और उन्हें 26 महीने के लिए सस्पेंड किया गया। बाद में अलग-अलग चुनावों के दौरान इलेक्शन कमीशन के निर्देश पर राज्य से बाहर रखा गया। सस्पेंशन खत्म होने के बाद वे सीआईडी और एसपी के डीजी पदों पर रहे। नवंबर 2024 में हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें झारखंड का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया।

अनुराग गुप्ता को विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने डीजीपी पद से हटाया था। इसके बावजूद सरकार ने उन्हें अतिरिक्त डीजीपी के रूप में फिर से नियुक्त किया था। तदाशा मिश्रा की नियुक्ति के साथ अब झारखंड पुलिस की कमान महिला अधिकारी के हाथों में है। उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पर नजरें टिकी हैं, खासकर आगामी चुनाव और सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar Elections: राम मंदिर पर बयान से घिरे खेसारी लाल यादव, संत समाज ने किया कड़ा विरोध

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

    रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

    Spread the love

    Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

    झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *