Potka: माता आश्रम में 16वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया योगदान

पोटका:  हाता स्थित माता आश्रम में रविवार को 16वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक, बी.बी.डी.डी.ए. और योगेश्वरी आनंदमई सेवा प्रतिष्ठान ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया।

शिविर का उद्घाटन पूर्व सिविल सर्जन डॉ. ए.के. लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान में भाग लिया और जीवन बचाने में अपना योगदान दिया।

रक्तदान के जनक के रूप में प्रसिद्ध सुनील कुमार दे ने बताया कि वर्ष 1997 में हाता के नुवाग्राम से रक्तदान अभियान की शुरुआत हुई थी। उस समय कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन आज युवा वर्ग बढ़-चढ़कर रक्तदान कर समाज सेवा में अग्रसर है।

साहित्यकार विकास कुमार भकत ने कहा, “रक्तदान जीवनदान है।” यह एक महान सेवा कार्य है, जिससे अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है। शिविर के माध्यम से उन मरीजों को मदद मिलती है, जो रक्त की कमी से जूझ रहे होते हैं।

शिविर को सफल बनाने में मृणाल कांति पाल, कृष्णा मंडल, प्रवीर मंडल, राजकुमार साहू, तपन मंडल, मनी मंडल, सपन कुमार मंडल, बादल घोष, कमल कांति घोष, करुणामय मंडल, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी भूमिज, मनोज सरदार, गणेश सरदार, कविता मंडल, रीता रानी मंडल, रीना मंडल, मधुमिता मंडल, स्वजल मंडल सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time