Chaibasa: मइयां सम्मान योजना के चलते विकास ठप, ठेकेदारों का भुगतान लंबित – पूर्व जिला पार्षद ने खोला मोर्चा

गुवा:  पूर्व जिला पार्षद शंभू पासवान ने झारखंड के ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मइयां सम्मान योजना के कारण कई सरकारी योजनाओं के भुगतान लंबित हैं। इससे ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है और विकास कार्य ठप पड़ गए हैं।

शंभू पासवान ने रांची और पश्चिम सिंहभूम समेत आस-पास के क्षेत्रों में झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेएसआरआरडीए) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का प्रमंडलवार हाल लिया और टेंडर की स्थिति देखी।

उन्होंने मुख्य अभियंता से आग्रह किया कि टेंडर समय पर निबटारा जाए और कोई भी टेंडर लंबित न रहे।

पूर्व जिला पार्षद ने बताया कि 2024-25 और 2025-26 वित्तीय वर्ष में कुल 10,000 करोड़ रुपये का टेंडर किया गया, जबकि 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी लंबित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भुगतान न होने के कारण क्षेत्र के ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है और विकास कार्य बाधित हैं।

शंभू पासवान ने इंजीनियरों से कहा कि सिर्फ भुगतान ही नहीं, बल्कि काम की गुणवत्ता पर भी सालभर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ ठेकेदारों को समय पर भुगतान करना राज्य के विकास के लिए जरूरी है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : जुगसलाई के दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को शनिदेव मंदिर में झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Spread the love

Bahragora : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time