झाड़ग्राम: झाड़ग्राम के संकराइल प्रखंड के चुनपाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला। जंगल से अचानक एक दाँतैल हाथी खेतों में घुस आया। उस वक्त किसान पके धान की कटाई कर रहे थे, लेकिन हाथी को देखकर सभी अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। सौभाग्य से किसी के घायल होने की खबर नहीं है, पर कई खेतों में धान की फसल रौंद दी गई।
ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को भी लगभग 25 हाथियों का झुंड इलाके में उत्पात मचा चुका था। लगातार दो दिनों से लोग डर के साए में रातें गुजार रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही हाथियों को नियंत्रित नहीं किया गया, तो खेती-बाड़ी का भारी नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें :
घाटशिला उपचुनाव: उड़ीसा बाबा ने की बाबूलाल सोरेन के जीत की भविष्यवाणी, बढ़ी सियासी सरगर्मी
There is no ads to display, Please add some


















































