सरायकेला: उपायुक्त, सरायकेला–खरसावां के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने आज गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उकाम में छापामारी अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित 01 चुलाई भट्टी को ध्वस्त किया गया।
अभियान के दौरान लगभग 400 किलोग्राम जावा नष्ट किया गया और लगभग 35 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। अवैध भट्टी संचालक सोनाराम मुर्मू को घटनास्थल से गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद दायर करने की कार्रवाई शुरू की गई।
उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला ने बताया कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर पूर्ण नियंत्रण के लिए नियमित छापामारी अभियान जारी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कृत्यों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।