Saraikela: सरायकेला-खरसावां में दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की निर्मम हत्या कर जमीन में गाड़ा, दबोचे गए आरोपी 

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की निर्मम हत्या कर शव जमीन में गाड़ दिए गए। इनमें से एक मामला पति-पत्नी का है, जबकि दूसरी घटना में एक वृद्ध महिला शामिल हैं। घटना के 10-12 दिन बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्होंने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है।

 

पहला मामला: पति-पत्नी की हत्या

स्थान: रायजामा गांव, चेतानपुरा टोला

पीड़ित: ठाकुरा सरदार (39) और चांदमनी मुंडा (41)

 

जानकारी के अनुसार, खेत में पानी पटाने को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी-डांटे से दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शवों को पास के खेत में गाड़ दिया गया।

 

घटना के करीब 10 दिनों बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली। जांच टीम ने मौके से दोनों शव बरामद किए। पहले उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन खराब स्थिति के कारण बेहतर पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।

 

पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

 

दूसरी घटना: वृद्ध महिला की हत्या

स्थान: खरसावां थाना क्षेत्र, रायजामा गांव

पीड़ित: गुरुवार सरदार (62)

 

गुरुवार सरदार पिछले 31 अक्टूबर से लापता थी। परिवार ने लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। मंगलवार को पुलिस को सुराग मिला और गांव के ही गुरबा सरदार और सोमा सरदार को हिरासत में लिया गया।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि उन्होंने वृद्ध महिला पर डायन-बिसाही (जादू-टोना) का आरोप लगाकर प्रताड़ित किया और बाद में हत्या कर शव को गोबरगोटा पहाड़ के पास जमीन में दफना दिया। आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया गया।

 

 

SDPO समीर सवैया ने बताया कि दोनों मामलों की जांच तेजी से जारी है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Spread the love
  • Related Posts

    Seraikela : सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक पर मरीज का इलाज करने के लिए पैसे मांगने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष ने डॉक्टर को लगाई फटकार, डीएस से कार्रवाई की मांग

    सरायकेला :  सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ पी एम बाड़ा के द्वारा मरीज का उपचार करने को लेकर पैसे की मांग करने की सूचना पर गुरुवार को सरायकेला नगर…

    Spread the love

    Bahragora : भाषाई पुरोधा डॉ. देबी प्रसन्न पट्टनायक के 96वें जन्मदिन पर ‘पूज्यपूजा’ समारोह का हुआ आयोजन

    बहरागोड़ा : भारतीय भाषा विज्ञान के स्तंभ और प्रख्यात शिक्षाविद् पद्मश्री डॉ. देबी प्रसन्न पट्टनायक के 96वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक भव्य ‘पूज्यपूजा’ समारोह का आयोजन किया गया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *