Bahragora: झारखंड स्थापना दिवस पर बहरागोड़ा महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता, कैनवास पर जीवंत हुई जनजातीय संस्कृति

बहरागोड़ा: झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘झारखंड की संस्कृति’ पर आधारित विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सभागार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

 

प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘झारखंड की संस्कृति’ रखा गया। इस स्पर्धा में महाविद्यालय के एन.एस.एस. (राष्ट्रीय सेवा योजना) स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से झारखंड की समृद्ध कला, पारंपरिक जीवनशैली, पर्व और जनजातीय संस्कृति को कैनवास पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता रही। साथ ही, एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. प्रवीण कुमार चंचल और तिलेश्वर रविदास भी मौजूद रहे। इसके अलावा महाविद्यालय के अनेक शिक्षकगण जैसे डॉ. टी.के. मंडल, डॉ. सुरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. पूनम कुमारी, समरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. विश्व बिकास रॉय महतो और कौशिक कुमार महतो ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

 

महाविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी सभी ने मिलकर झारखंड के 25वें स्थापना दिवस को कला और संस्कृति के उत्सव के रूप में मनाया। इस कार्यक्रम ने राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और जनजातीय जीवन की विविधता को उजागर करने का अवसर प्रदान किया।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

    जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

    Spread the love

    Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

    जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time