Jamshedpur: माचिस से खेल रहे थे बच्चे – जल कर ख़ाक हुआ फ्लैट, निवासियों ने महिला पर जताया संदेह

जमशेदपुर:  मानगो आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-17 स्थित अल अंसारी अपार्टमेंट में शनिवार सुबह अचानक चौथी मंज़िल के एक फ्लैट में आग लग गई। आग देखते ही अपार्टमेंट में मौजूद लोग बाहर निकल आए और पूरे परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।

फ्लैट मालिक आरिफ़ अंसारी के घर में उस समय उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे मौजूद थे। महिला के मुताबिक, बच्चे माचिस से खेल रहे थे, जिससे कपड़ों में आग लगी और कुछ ही मिनटों में बेडरूम पूरी तरह जलने लगा।

घटना के तुरंत बाद अपार्टमेंट के निवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस बीच काशिफ नामक युवक और उसके दोस्तों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की और काफी हद तक स्थिति को काबू में लिया। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड पहुंचने के बाद उन्होंने बची हुई आग को पूरी तरह बुझाया और सुरक्षा उपाय पूरे किए।

घटना को लेकर अपार्टमेंट के कुछ निवासियों ने सवाल भी उठाए। उनका कहना है कि— “केवल बच्चों के खेलने से इतनी बड़ी आग लगना मुश्किल है। इसके पीछे कोई और वजह हो सकती है, जिसे महिला बताना नहीं चाहती।” फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time