Chaibasa: गुवा में बिरसा मुंडा 150वीं जयंती, प्रभात फेरी – सम्मान समारोह और स्कूल कार्यक्रमों से सजी जयंती की रंगीन तस्वीर

गुवा:  गुवा में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न स्थलों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय बाजार, मजदूर संघ, स्कूल छात्र और नागरिकों ने माल्यार्पण और पुष्पांजलि के माध्यम से धरती आबा को नमन किया।

भव्य सम्मान समारोह और प्रभात फेरी
गुवा में बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फेरी विवेक नगर, रेलवे मार्केट, रामनगर से होती हुई गुवा बाजार तक पहुंची।

रामनगर में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रेलवे मार्केट स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और सेल के जनरल ऑफिस के सामने स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि दी गई।

इस मौके पर सेल महाप्रबंधक एस.पी. दास, आर.के. बंगा, प्रवीण कुमार सिंह, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, डीएवी स्कूल की प्राचार्या माधवी पांडे समेत विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद थे। समारोह में शिक्षा, खेल, सामाजिक और स्वास्थ्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।

 

मजदूर संघ में बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस
झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ और अन्य पदाधिकारी भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के उनके योगदान को याद किया। उपस्थित ठेका मजदूर, यूनियन पदाधिकारी और सेल कर्मियों ने उनके आदर्शों पर चलने और समाजहित में काम करने का संकल्प लिया।

 

डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियाँ
डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में महात्मा एन.डी. ग्रोवर जयंती, बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया। प्राचार्या माधवी पांडेय के नेतृत्व में कार्यक्रम दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ। छात्रों ने महात्मा एन.डी. ग्रोवर के जीवन मूल्यों, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर एकता और सांस्कृतिक पहचान का संदेश भी दिया।

प्राचार्या ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में संस्कृति-सम्मान, राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना को मजबूत करते हैं। समारोह सफल और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।

 

डीएवी चिरिया में मनाई गई बिरसा मुंडा और नारायण दास ग्रोवर की जयंती
डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया में झारखंड के ‘गाँधी’ कहे जाने वाले महान शिक्षाविद् नारायण दास ग्रोवर और आदिवासी समाज के महानायक धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल परिसर में बच्चों ने दोनों महापुरुषों के योगदान को याद किया और कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खास बनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत नारायण दास ग्रोवर और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। विद्यालय के वरीय शिक्षक कर्ण सिंह, राकेश कुमार मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों ने कहा कि बच्चों को इन महान व्यक्तित्वों के अनुशासन, कर्मनिष्ठा और सेवा-भाव से सीख लेने की जरूरत है।

बच्चियों ने आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में बिरसा मुंडा की छवि को मंच पर जीवंत किया। स्कूल के आदिवासी विद्यार्थियों ने रंगारंग लोकनृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में विशेष उत्साह भर दिया। नृत्य प्रस्तुतियों में एंजेल, लक्ष्मी, ईशा, मनीषा शामिल रहीं, जबकि बिरसा मुंडा पर भाषण परिधि भारद्वाज, अविनाश, प्रेयश और लीजा ने दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक राकेश मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, एस.के. पांडेय, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, संजू कुमारी, वर्षा विश्वकर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, नित्यानंद भक्त, सुखेन प्रसाद सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने दोनों महान व्यक्तित्वों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : घायल आवारा कुत्ते की मदद को आगे आईं समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत उपचार कर पेश की मानवता की मिसाल

    गुवा : गुवा स्थित सेवा नगर निवासी समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और समाजसेवा का परिचय देते हुए घायल आवारा कुत्ते का उपचार कर उसकी देखभाल…

    Spread the love

    Jamshedpur : नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पुरती का मेंस यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

    जमशेदपुर : झारखंड के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि नवल टाटा हॉकी अकादमी के प्रतिभाशाली कैडेट आशीष तानी पुरती का चयन आगामी मेंस यूथ हॉकी 5s…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time