एसडीएम के नेतृत्व में सातवें दिन भी चलाया गया नो पार्किंग में वाहन जांच अभियान

जाम मुक्त शहर बनाने में शहरवासियों से सहयोग अपेक्षित : शताब्दी मजूमदार

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में बुधवार को सातवें दिन साकची व बिष्टुपुर क्षेत्र के नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़कों का अतिक्रमण कर खड़े किए गए वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया तथा नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले चालकों से जुर्माना वसूला गया.

अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि इस अभियान में शहरवासियों से भी परस्पर सहयोग अपेक्षित है. बाज़ार व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जाम की स्थिति में पहले से सुधार हुआ है. सड़कों को शत प्रतिशत जाम मुक्त रखने में आगे भी शहरवासियों से सहयोग अपेक्षित है. उन्होने अपील किया कि शहरवासी नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग नहीं करें, इससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है. जांच के क्रम में पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी. जांच अभियान में कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह, एमवीआई सूरज हेंब्रम, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार व अन्य पदाधिकारी, कर्मी शामिल थे.

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर संचालन समिति का गठन, 26 जुलाई को होगी अगली बैठक

    गुवा : आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर मेघाहातुबुरू स्थित सामुदायिक भवन में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इलियस चाम्पिया ने की।…

    Spread the love

    Jamshedpur : वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा आयोजित एथिक्स क्विज में जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया। मंगलवार को जुस्को सहयोग केंद्र के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time