Jamshedpur: गोविंदपुर जलापूर्ति संकट – श्रमिकों की हड़ताल स्थगित, 40 हजार घरों में जलापूर्ति बहाल

जमशेदपुर:   गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत जेमिनी एंटरप्राइजेज के श्रमिकों की हड़ताल फिलहाल स्थगित हो गई है। शनिवार से चल रही हड़ताल के कारण 21 पंचायतों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी, जिससे लगभग डेढ़ लाख लोग (40 हजार घर) प्रभावित हुए।

पेयजल विभाग पर एजेंसी का 3 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान बकाया होने के चलते श्रमिकों को पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिला था। मंगलवार सुबह से पेयजल आपूर्ति बहाल होगी।

सोमवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा–आजसू नेताओं और पेयजल विभाग के जेई आकाश भगत के हस्तक्षेप के बाद श्रमिकों ने 30 दिसंबर तक आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने श्रमिकों की मांगों को जायज़ बताते हुए कहा कि व्यापक जनहित में वे विभाग और सरकार को अंतिम एक माह का समय दें। उन्होंने 23 महीनों के बकाया भुगतान को तुरंत जारी करने का आग्रह भी किया।

भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने हड़ताल स्थल पर ही जिला उपायुक्त से दूरभाष पर बात कर जलापूर्ति बहाल करने और विवाद का त्वरित समाधान करने की मांग रखी। इससे श्रमिकों में भरोसा बढ़ा कि उनके मुद्दे को राजनीतिक समर्थन प्राप्त है।

भाजपा और आजसू नेताओं ने गुलाब फूल देकर श्रमिकों और विभागीय अधिकारियों के समक्ष सत्याग्रह और गांधीगिरी का प्रदर्शन किया। इस दौरान आजसू नेता संजय सिंह, मृत्युंजय सिंह, सरोज कुमार, सुधीर सिंह, मुकद्दर शर्मा, धुरंधर कुमार सिंह सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

श्रमिकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 30 दिसंबर तक बकाया भुगतान और वेतन निर्गत नहीं हुआ, तो नववर्ष से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और सरकार की होगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *