Jamshedpur: उपायुक्त का मुसाबनी दौरा, पेयजल, बिजली और मोबाइल नेटवर्क सुधार पर जोर

जमशेदपुर:  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी आज मुसाबनी प्रखंड के घीभांगा सबर टोला पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, आवश्यकताओं और सरकारी योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उपायुक्त का ध्यान विशेष रूप से पेयजल संकट, कमजोर मोबाइल नेटवर्क और बिजली आपूर्ति की ओर आकृष्ट कराया। इसके साथ ही उन्होंने जीविकोपार्जन संबंधी चुनौतियां भी साझा की।

समस्याओं के समाधान के लिए दिशा-निर्देश
उपायुक्त ने निरीक्षण में:
पेयजल संकट दूर करने के त्वरित विकल्पों की पहचान की।
खराब जलस्रोतों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
मोबाइल नेटवर्क सुधार के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा।
बिजली आपूर्ति सुधार के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आजीविका और स्थानीय रोजगार विकल्पों पर ग्रामसभा एवं आजीविका समूहों के साथ कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया।

उपायुक्त ने कहा कि सबर समुदाय जैसे संवेदनशील और पिछड़े वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पहुँचाना आवश्यक है। उनका उद्देश्य है कि कोई भी परिवार पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।

उपायुक्त के साथ निरीक्षण में अंचल अधिकारी-सह प्रभारी बीडीओ पवन कुमार और प्रखंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time