Jamshedpur: विधायक मंगल कालिंदी ने छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर उठाई आवाज़, शीघ्र भुगतान की अपील

जमशेदपुर:  षष्ठम झारखंड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने राज्य सरकार से e-Kalyan छात्रवृत्ति का भुगतान तुरंत कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्यभर के लाखों छात्र इस वर्ष छात्रवृत्ति की लगातार हो रही देरी, पोर्टल की खराब व्यवस्था और विभागीय लापरवाही के कारण गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

विधायक ने बताया कि कई महीनों के बावजूद छात्रवृत्ति की राशि छात्रों को नहीं मिली है, जिससे वे आर्थिक संकट, कर्ज़ और पढ़ाई के खर्चों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति छात्रों के भविष्य के लिए चिंता का विषय है।

मंगल कालिंदी ने बताया कि झारखंड में छात्रवृत्ति का प्रावधान केंद्र सरकार (60%) और राज्य सरकार (40%) की साझेदारी से होता है। उन्होंने कहा कि इस बार केंद्र सरकार की ओर से राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिसके कारण भुगतान में देरी हो रही है।

उन्होंने आसन के माध्यम से लोकहित एवं जनहित में आग्रह किया कि सरकार e-Kalyan छात्रवृत्ति का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करे, ताकि छात्रों को उनके शैक्षणिक खर्चों और आर्थिक जरूरतों के लिए राहत मिल सके।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time