सरायकेला: सरायकेला-खरसावां स्थित जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में 10 दिसंबर 2025 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेले नए और अनुभवी दोनों प्रकार के अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है।
जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि मेले में श्याम स्टील लिमिटेड, रामकृष्णा कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, हरिओम कास्टिंग, युवा शक्ति फाउंडेशन और छवि कंस्ट्रक्शन सहित जिले की प्रमुख एवं प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी।
इस मेले में सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर और चाईबासा के योग्य उम्मीदवारों के लिए 700 से अधिक पद उपलब्ध हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹14,000 से ₹35,000 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को निम्नलिखित सुविधाएँ भी मिलेंगी:
मुफ्त बस सेवा
कैंटीन सुविधा
पीएफ एवं ईएसआईसी
इंसेंटिव और अन्य लाभ
पात्रता
आयु: 18 से 45 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: 8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीटेक और एमबीए
इच्छुक नए और अनुभवी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ मेले में उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया निशुल्क होगी। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी योग्य उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुँचकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएँ।
अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SaraikelaMCC पर भी अपडेट उपलब्ध हैं।
There is no ads to display, Please add some



















































