जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश मित्तल ने सोमवार को भालूबासा शाखा में सम्मेलन के सदस्यों से मुलाकात की और आगामी चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन एवं मतदान का आग्रह किया।
भालूबासा शाखा के अध्यक्ष पंकज छावछड़िया और सचिव मालीराम अग्रवाल के नेतृत्व में एग्रीको क्लब हाउस में बैठक संपन्न हुई। बड़ी संख्या में शाखा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
मुख्य उपस्थित सदस्य थे—
पवन अग्रवाल, रतन अग्रवाल, मनोज खेमका, मनोज खंडेलवाल, नारायण केवलका, विमल अग्रवाल, राजू खंडेलवाल, हरिओम सरोज, शीतल अग्रवाल, रतन खंडेलवाल, जगदीश मुनका, आशीष अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल (सिदगोड़ा), प्रमोद अग्रवाल (बराद्वारी), विकास अग्रवाल, प्रदीप कुमार मिश्रा, बिमल अग्रवाल, आकाश शाह, श्याम सुंदर अग्रवाल और कैलाश केवलका।
बैठक के दौरान मुकेश मित्तल ने आगामी कार्य-योजना से सदस्यों को अवगत कराया और अपने पूर्व कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सम्मेलन को मजबूत और सक्रिय बनाने की अपनी रणनीति भी साझा की।
भालूबासा शाखा के सदस्यों ने मुकेश मित्तल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों में उत्साह और उमंग स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार वे मुकेश मित्तल को एक कुशल नेतृत्व और सशक्त छवि वाले उम्मीदवार के रूप में अपना पूर्ण समर्थन देंगे।
There is no ads to display, Please add some



















































