Ghatsila : वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर संकल्प और श्रद्धा का संगम

  • श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई जयंती
  • युवाओं से सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के संपर्क कार्यालय, फूलडुंगरी में वीर शहीद निर्मल महतो की जन्म जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चन्द्र हांसदा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उनके बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत को झारखंडवासी कभी भुला नहीं सकते। उनके अथक संघर्ष और बलिदान के परिणामस्वरूप ही झारखंड आज एक अलग राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे शहीद निर्मल महतो के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को आगे बढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें : Chandil : नीमडीह में शौच करने जा रहे युवक पर हाथी ने किया हमला, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती 

झारखंड आंदोलन की चेतना को पुनः जागृत करने का संकल्प

यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन की चेतना को पुनः जागृत करने का संकल्प भी था। वक्ताओं ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड तभी साकार होगा जब समाज सशक्त, न्यायपूर्ण और स्वाभिमानी बनेगा। कार्यक्रम का संचालन श्रमिक नेता काजल डॉन ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रखंड सचिव खुदीराम हांसदा, प्रखंड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, सुखलाल हांसदा, मेघराय बेसरा, प्रफुल्ल हांसदा, विकास मजुमदार, कालाचांद सरकार, देवलाल महतो, बकरुद्दीन, सचिव फुलचंद टुडू, राजा सिंह, सागर पानी, मृत्यंजय यादव, सुशांत पात्र, मुकेश दण्डपाट सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि शहीद निर्मल महतो की विरासत झारखंड की आत्मा में सदैव जीवित रहेगी।

Spread the love

Related Posts

Gua : सहचरी ग्रुप ने धूमधाम से मनाई रवींद्रनाथ टैगोर की 165 वीं जयंती

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर भारत के राष्ट्रगान के लिए प्रेरणास्रोत रहे : संजय बनर्जी गुवा : गुवा के विवेक नगर स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में सहचरी ग्रुप की महिलाओं द्वारा गुरुदेव…

Spread the love

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time