Jharkhand के जिमनास्टों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सफलता, मुख्यमंत्री से खिलाड़ियों ने की मुलाकात

रांची: आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के खिलाड़ियों से भेंट की. इस दौरान खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष 10 से 13 जनवरी तक जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड के जिमनास्टों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए हैं.


नेशनल गेम्स में क्वालीफाई
खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को यह भी जानकारी दी कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स के ऐरो डांस इवेंट के लिए झारखंड की पांच खिलाड़ियों की टीम ने क्वालीफाई किया है.

मुख्यमंत्री का अभिनंदन
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के एडमिन सेक्रेटरी दीपक कुमार साहू, जिमनास्ट विकास कुमार गोप, चाहत कुमार केरकेट्टा, दीपिका लामा, आयुष, टोनू गोपाल, अमित गोप, अनुराग कुमार, हेमा कुमारी और प्रिया यादव भी उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: CM Schools of Excellence में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें अंतिम तिथि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kolkata : एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की बेहतर उपलब्धि पर सलीमा टेटे, निक्की प्रधान व दीपिका सोरेंग सम्मानित

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की स्वर्णिम सफलता में योगदान देने वाली अपनी तीन खिलाड़ी सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग…

Spread the love

Jamshedpur : नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर – 19 में भाग लेकर शहर लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

जमशेदपुर : सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 19 के खिलाड़ियों के शहर लौटने पर देर रात स्वागत किया गया। गौरतलब हो कि ( करनाल ) हरियाणा में 29 सितंबर से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time