Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर का स्थापना दिवस व वार्षिक पिकनिक समारोह भव्य रूप से संपन्न

  • दलमा व्यू प्वाइंट में जुटे 100 से अधिक फोटोग्राफर, परिवार संग मनाया गया उत्सव
  • खेल, संगीत और मेल-मिलाप से सजा स्थापना दिवस समारोह

जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर द्वारा दिनांक 5 जनवरी 2026 को दलमा व्यू प्वाइंट में वार्षिक पिकनिक सह स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के वर्तमान अध्यक्ष आनंद सिंह ने की। आयोजन में संस्था के सचिव सरदार दलजीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके पश्चात पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर केक काटकर स्थापना दिवस का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक फोटोग्राफरों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में दिनदहाड़े पीएनबी के CSP एजेंट से हथियार के बल पर 3.58 लाख की लूट

दलमा की वादियों में फोटोग्राफरों का उत्सव

कार्यक्रम में झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन (सेंट्रल) के अध्यक्ष वापी घोषाल, सह-सचिव रूपेश कुमार (यश) सहित सेंट्रल समिति के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। इनमें चंदेश्वर पंडित, उमेश शर्मा, संजय जी, आरजू भाई, श्रीकांत सिंह, महेश राव, हरेंद्र त्रिपाठी, शंकर साहू, सुनील वर्मा, सतीश सिंह, मिथुन जीना, सुकांतो साहू, अजीत पाटिल, शिवाजी एवं रतन दे प्रमुख रूप से शामिल थे। संस्था के संस्थापक सदस्य अशोक केसरी, रूपेश कुमार, महेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, मुकेश प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद एवं विमलेश सिंह की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को भावनात्मक और यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था वर्तमान कार्यकारिणी समिति द्वारा की गई, जिसमें कमलेश कुमार, राजेश चौहान, विनय कुमार, बलराम सरदार, रजनीश उपाध्याय, रणजीत सिंह गैबरी, ओम प्रकाश शाह एवं हरिनारायण प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई के सोहैल हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद, मारपीट का बदला लेने के लिए की गई हत्या

फोटोग्राफरों की एकजुटता का दिखा शानदार उदाहरण

यह आयोजन केवल एक पिकनिक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक पारिवारिक मिलन समारोह के रूप में भी उभरा, जिसमें फोटोग्राफरों के परिवारजन, विशेषकर पत्नियां और बच्चे, पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। मनोरंजन के लिए आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ब्रांड नेम गेम, अंताक्षरी और नंबर गेम की विजेता लक्ष्मी देवी रहीं, जबकि ट्रेड गेम में आयुष और खुशी कुमारी ने बाजी मारी। बॉल गेम में उमेश शर्मा, टॉय पासिंग गेम में अभीका प्रजापति, शुभेंद्र हट गेम में आरोही गोराई व तेजस तथा पिक द प्रॉप्स में ईशा गोराई और तेजा एस विजेता बने। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज, हंसी-मजाक और आपसी सौहार्द के साथ हुआ, जिसने इस दिन को सभी प्रतिभागियों के लिए अविस्मरणीय बना दिया।

Spread the love

Related Posts

Gua : छोटानागरा से मनोहरपुर तक सड़कों का हो रहा कायाकल्प, ग्रामीणों में खुशी

प्रधानमंत्री योजना के तहत सड़कें बन रहीं चकाचक, आवागमन होगा सुगम प्रधानमंत्री योजना से सड़कें बन रहीं बेहतर और सुरक्षित गुवा : गुवा क्षेत्र में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य…

Spread the love

Potka : पोटका में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने किया शुभारंभ

बुरुडीह गांव में 15वें वित्तायोग से स्वीकृत योजना का हुआ विधिवत उद्घाटन सूरज मंडल ने पूजा-अर्चना कर किया भवन निर्माण का शुभारंभ पोटका : पोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत अंतर्गत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *