Jamshedpur: एमेच्योर शत मिश्रा ने तीन शॉट्स के अंतर से जीता प्री-क्वालीफाइंग II, 28 खिलाड़ी अंतिम चरण में पहुंचे

बांग्लादेश के मोहम्मद सोलायमान और दिल्ली के शुभम नारायण  संयुक्त रूप से दूसरा स्थान रहे.

 

जमशेदपुर: 19 वर्षीय एमेच्योर शत मिश्रा ने दूसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को तीन-अंडर 68 का स्कोर किया, जिससे वे जमशेदपुर के गोलमुरी गोल्फ कोर्स में चल रहे टाटा स्टील पीजीटीआई क्वालीफाइंग स्कूल 2025 के प्री-क्वालीफाइंग II में शीर्ष स्थान पर रहे.गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब से ताल्लुक रखने वाले मिश्रा (66-68) ने कुल आठ-अंडर 134 का स्कोर किया और बाकी खिलाड़ियों से तीन शॉट्स की बढ़त के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया.प्री-क्वालीफाइंग II में कुल 109 खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, शीर्ष 28 खिलाड़ियों ने फाइनल क्वालीफाइंग स्टेज के लिए जगह बनाई, जहां कट एक-ओवर 143 पर निर्धारित किया गया.

इसे भी पढ़ेः Deoghar: AIIMS के डायरेक्टर से इंटक नेताओं ने की मुलाकात – बहाली को लेकर की यह मांग

शत मिश्रा ने पहले दिन एक शॉट की बढ़त के साथ लीड कर रहे थे. उन्होंने अपने 68 के राउंड में पांच बर्डी और दो बोगी लगाकर प्री-क्वालीफाइंग II में अपना दबदबा कायम रखा. नौ बार के जूनियर चैंपियन मिश्रा ने आठवें और 18वें होल पर पेड़ों के बीच से शानदार रिकवरी करते हुए बर्डी हासिल की। उन्होंने पांचवें होल पर 20 फुट की दूरी से सप्ताह की अपनी सबसे लंबी पुट लगाकर एक और बर्डी जोड़ी। खास बात यह रही कि उनकी तीन बर्डी पार-5 होल्स पर आईं.

इसे भी पढ़ेः Gamharia: रेलकर्मी के घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने की लाखों की चोरी

इस मौके पर शत मिश्रा ने कहा कि पहले राउंड में 66 के लो स्कोर के बाद मैं काफी रिलैक्स महसूस कर रहे थे. बुधवार को मैंने बस खेल को सरल रखने की कोशिश की और बॉल को सही दिशा में बनाए रखा. जब भी मुश्किल में पड़ा, तो बेहतरीन शॉट्स से रिकवरी की. मैंने पार-5 होल्स पर शानदार प्रदर्शन किया और इस हफ्ते पार-5 पर छह-अंडर स्कोर किया. प्री-क्वालीफाइंग इवेंट को अच्छे अंतर से जीतना मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाएगा, जिससे मैं फाइनल क्वालीफाइंग स्टेज में और भी मजबूत प्रदर्शन कर सकूंगा. बांग्लादेश के मोहम्मद सोलायमान और दिल्ली के शुभम नारायण ने पांच-अंडर 137 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time