- ड्यूटी से घर लौट रहे राशिद पर कार सवार युवकों ने किया अचानक हमला, इलाके में दहशत
- रात के सन्नाटे में हुई सनसनीखेज वारदात
जमशेदपुर : गुरुवार की रात उलीडीह थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आदित्य विजन शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राशिद पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। राशिद पुराना पुरुलिया रोड का निवासी है और ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए कार सवार कुछ युवकों ने रास्ते में उसे रोक लिया और बिना किसी कहासुनी के उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं पाया और स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत, विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन
पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राशिद को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही उलीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वे रात में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


















































