Kharagpur : खड़गपुर मंडल अंतर्गत रेलवे स्टेशनों का सीआरएस ने किया निरीक्षण, खामियां सुधारने का निर्देश

खड़गपुर :नवनिर्मित सांकराइल–संतरागाछी ब्रॉड गेज लिंक लाइन के परिचालन से पूर्व एक महत्वपूर्ण कदम के तहत बृजेश कुमार मिश्रा , कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस), साउथ ईस्टर्न सर्कल, कोलकाता ने साउथ ईस्टर्न रेलवे के खड़गपुर मंडल के अंतर्गत विस्तृत वैधानिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण की शुरुआत संतरागाछी रेलवे स्टेशन से हुई, जहां सीआरएस ने स्टेशन यार्ड, ट्रैक लेआउट, पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग, सिग्नलिंग व्यवस्था, इंटरलॉकिंग सिस्टम और पैनल रूम का गहन परीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्थाओं और परिचालन तैयारियों की भी समीक्षा की गई ताकि निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित किया जा सके।
इसके बाद सीआरएस ने संत्रागाछी से अंदुल रेलवे स्टेशन तक के खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थायी पथ (परमानेंट वे), पुल-पुलिया, लेवल क्रॉसिंग, ओवरहेड ट्रैक्शन उपकरण तथा अन्य अवसंरचनात्मक व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। आंदुल स्टेशन पर यार्ड व्यवस्था और सिग्नलिंग प्रणाली का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण आगे बढ़ते हुए संकराइल रेलवे स्टेशन तक किया गया, जहां नई लिंक लाइन के सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की समीक्षा की गई। पूरे खंड में मोटर ट्रॉली से व्यापक निरीक्षण किया गया, जिसमें ट्रैक ज्योमेट्री, अलाइनमेंट, रेल वेल्ड, बैलेस्ट की स्थिति, फास्टनिंग सिस्टम, पुल और विद्युत प्रतिष्ठानों पर विशेष ध्यान दिया गया।
वैधानिक प्रक्रिया के तहत सांकराइल से संतरागाछी तक सीआरएस निरीक्षण स्पेशल ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल भी किया गया। इस दौरान गतिशील परिस्थितियों में ट्रैक की स्थिरता, राइडिंग क्वालिटी, ऑसिलेशन पैरामीटर तथा सिग्नलिंग एवं इंटरलॉकिंग सिस्टम के प्रदर्शन का आकलन किया गया।
निरीक्षण के दौरान सीआरएस के साथ खड़गपुर मंडल के डीआरएम ललित मोहन पांडेय तथा मुख्यालय और मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सांकराइल–संतरागाछी लिंक लाइन से परिचालन में लचीलापन बढ़ने, ट्रेनों की आवाजाही सुचारु होने और इस खंड में भीड़भाड़ कम होने की उम्मीद है, जिससे यात्री एवं मालगाड़ी सेवाओं को लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई से प्रेमी युगल हुए फरार, लड़की के परिजनों ने युवक के पिता-भाई को घर बुलाकर पीटा, थाने में शिकायत

Spread the love

Related Posts

Jhargram : गोपीबल्लभपुर अस्पताल के सामने हुई फायरिंग का 9 घंटे के भीतर खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद 

झाड़ग्राम : गोपीबल्लभपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने दिनदहाड़े हुई फायरिंग के घटना का झाड़ग्राम जिला पुलिस ने महज 9 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

Spread the love

Kharagpur : रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा ने सांतरागाछी से खड़गपुर तक किया विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण 

खड़गपुर : रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा ने आज दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत सांतरागाछी से खड़गपुर तक विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रेलवे में चल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time