जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति से सात लाख रुपये की ठगी करने का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद राज भक्त को घाटशिला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उसे दिल्ली ले गई. राज भक्त की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी वेस्ट दिल्ली साइबर थाना की पुलिस ने की है। जहां उसके खिलाफ (कांड संख्या 118/ 2026) 16 मार्च को बीएनएस की धारा 308 / 318 ( 04), 319 एवं 340 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिल्ली से आई छापेमारी टीम में हेड कांस्टेबल विनोद, हरेंद्र, प्रवीण के साथ जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा, पुअनि अनंत मरांडी, प्रीतम राज, एएसआई देवी दयाल भगत, शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some



















































