Jamshedpur : फ्लाई ऐश डंपिंग पर सख्त हुए विधायक संजीव सरदार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखा पत्र

किसानों की जमीन और पर्यावरण को नुकसान पर जताई चिंता, अविलंब रोक लगाने की मांग

पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में टाटा पावर लिमिटेड द्वारा फ्लाई ऐश (Fly Ash) के कथित अनियंत्रित डंपिंग को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में उन्होंने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

पर्यावरण और किसानों पर पड़ रहा दुष्प्रभाव

अपने पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिना निर्धारित नियमों और आवश्यक अनुमति के खेती योग्य जमीनों पर फ्लाई ऐश गिराया जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि किसानों की आजीविका और उनकी जमीन की उर्वरता पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

स्वास्थ्य पर खतरे को लेकर जताई गंभीर चिंता

विधायक ने कहा कि फ्लाई ऐश से निकलने वाला धूल मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसके कारण सांस संबंधी बीमारियां, फेफड़ों की समस्याएं सहित कई अन्य स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहे हैं। साथ ही इसका असर मिट्टी और कृषि उत्पादन पर भी पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अवैध डंपिंग पर लगे रोक, किसानों के हितों की हो रक्षा – संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांग की है कि फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों को नियंत्रित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्यावरण संरक्षण और किसानों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रिम्स में इलाजरत भोंदू की पत्नी को वकीलों ने पचास हजार रुपए सौंपे : सुधीर कुमार पप्पू 

Spread the love

Related Posts

Jhargram : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच किया गया समर सेफ्टी किट का वितरण, विधायक, एसपी व  एसबीआई के अधिकारी रहे मौजूद

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिला पुलिस द्वारा बुधवार को झाड़ग्राम शहर के पांच माथा मोड पर ट्रैफिक कर्मियों के लिए समर सेफ्टी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारतीय…

Spread the love

Bahragora : AI कैमरे से होगी हाथियों की निगरानी, हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए चाकुलिया वन क्षेत्र, दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी और चांडिल में लगाए जाएंगे 26 कैमरे

भाजपा नेता चुनु माहाली ने लुगाहारा और मानुषमुड़िया के संवेदनशील गांवों में भी तकनीक के विस्तार की उठाई मांग बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम सहित झारखंड के विभिन्न वन क्षेत्रों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time