Gua : महिला श्रमिकों की अनदेखी पर भड़का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

गुवा : झारखंड महिला श्रमिक संघ यूनियन के तत्वावधान में सोमवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिला श्रमिकों की अनदेखी को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गुवा सेल प्रबंधन एवं ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण महिला श्रमिकों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सेल प्रबंधन द्वारा किसी भी कार्य योजना या प्रस्ताव में महिलाओं की भागीदारी को महत्व नहीं दिया जाता, जबकि भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद महिला श्रमिकों को कार्यस्थल पर उचित अवसर नहीं मिल रहा है, जो चिंता का विषय है। महिला श्रमिक संघ की ओर से यह भी निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही गुवा सेल प्रबंधन एवं संबंधित ठेकेदारों के साथ एक बैठक की जाएगी। यदि इस बैठक में महिला श्रमिकों को उचित सहभागिता नहीं दी जाती है, तो यूनियन आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होगी। बैठक में यूनियन की अध्यक्ष गीता देवी, सचिव रजनी पिंगुवा, लता कर्मकार, सुनीता समद, जानो चातर, कविता दास, ममता देवी, महादेवी सिन्हा, संतोषी महाकुड़, रानी गोप सहित कई महिला सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने एकजुट होकर महिला अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Gua : महिला दिवस समापन समारोह में प्रतिभागियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : स्पेशल लोक अदालत में अधिक से अधिक एनआई एक्ट के मामले के निष्पादन पर जोर, PDJ ने की बैठक

जमशेदपुर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई. जिसमें आगामी 25 अप्रैल 2026…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा के चित्रेश्वर व बहुलिया में गाजन महोत्सव का  आगाज, दिखा अटूट आस्था और अदम्य साहस  

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक चित्रेश्वर और बहुलिया (बाबा भूतेश्वर) शिव मंदिरों में सोमवार को सदियों पुरानी परंपरा और रोंगटे खड़े कर देने वाली आस्था के साथ गाजन पर्व…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time