Jamshedpur : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति को लेकर विधायक संजीव सरदार ने मंत्री से की मुलाकात, बोले – जल्द शुरू होगी जलापूर्ति

जमशेदपुर: शहर से सटे बागबेड़ा क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में विधायक ने राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से रांची में मुलाकात कर बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने और क्षेत्र में नियमित पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी।

विधायक ने मंत्री को अवगत कराया कि भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र के लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह योजना लंबे समय से लंबित है, जिससे आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल बातचीत की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत बहुत जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।

इधर, विधायक संजीव सरदार ने कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि विभागीय समन्वय से जून माह तक इस योजना को पूरी तरह धरातल पर उतार दिया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :  बिना ट्यूशन के यूट्यूब का पढ़ाई में सदुपयोग कर डीएवी के प्रीतेश ने लाया 94 प्रतिशक अंक

Spread the love

Related Posts

Gua : घायल आवारा कुत्ते की मदद को आगे आईं समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत उपचार कर पेश की मानवता की मिसाल

गुवा : गुवा स्थित सेवा नगर निवासी समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और समाजसेवा का परिचय देते हुए घायल आवारा कुत्ते का उपचार कर उसकी देखभाल…

Spread the love

Jamshedpur : नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पुरती का मेंस यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

जमशेदपुर : झारखंड के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि नवल टाटा हॉकी अकादमी के प्रतिभाशाली कैडेट आशीष तानी पुरती का चयन आगामी मेंस यूथ हॉकी 5s…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time