जमशेदपुर : जिला में वित्तीय अनुशासन को लेकर प्रत्येक स्तर पर समीक्षा की जा रही है । इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी डीडीओ (निकासी एव्ं व्ययन पदाधिकारी) के साथ वर्चुअल बैठक कर सख्त निर्देश दिया कि बिना किसी जल्दबाजी के विपत्रों की गहन जांच के बाद ही कोषागार भेजें। उपायुक्त ने कहा कि गत वित्तीय वर्षो के स्थापना मद से हुई राशि निकासी की जांच करें और प्रमाण पत्र दें, कि झारखंड कोषागार संहिता का अनुपालन किया गया है।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी डीडीओ विपत्र (बिल) के प्रत्येक पन्ने पर हस्ताक्षर सुनिश्चित करें। केवल ट्रेजरी मैसेंजर के माध्यम से ही बिल जमा होंगे। उन्होंने पे ग्रेड लेवल के आधार पर विपत्र तैयार करने का निर्देश
वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सभी विभागों को दिया, इसका उद्देश्य भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, अनुश्रवण में सहूलियत व किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को न्यूनतम करना है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महिला आरक्षण बिल का विरोध महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय : अमरप्रीत सिंह काले


















































