Jamshedpur : जमशेदपुर में जदयू की प्रमंडलीय बैठक 26 को, तैयारियां तेज

जादूगोड़ा : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के आगामी 26 मई को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गई है। आगामी 26 मई को भुईयांडीह बस स्टैंड स्थित होटल के सभागार में आयोजित होने वाली प्रमंडलीय बैठक की तैयारियों को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के भव्य स्वागत के लिए विशेष स्वागत समिति का गठन किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, मंच व्यवस्था, स्वागत कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिनिधियों की भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि यह प्रमंडलीय बैठक संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ आगामी रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी ताकत से जुटें और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, सरयू राय के साथ पुराना कोर्ट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, महाराणा प्रताप चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तथा मानगो पुल के समीप स्थापित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे बैठक स्थल पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

बैठक के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और गोलचक्करों को झंडे-बैनर से सजाने, प्रचार-प्रसार, नगर सज्जा, महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, पंजीयन, प्रतिनिधियों के स्वागत, सभागार व्यवस्था और भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारियां विभिन्न पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और थाना अध्यक्षों को सौंपी गईं।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, कौशल कुमार, प्रदेश युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला महासचिव कुलबिंदर सिंह पन्नू, बीर सिंह देवगाम, युवा अध्यक्ष नीरज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश प्रसाद, विजय सिंह, दीपक गौड़, मृत्युंजय शर्मा, अर्जुन यादव, लालू गौड़, शमशाद खान, अशोक सिंह, संजीव सिंह और दिनेश सिंह समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : नरवा पहाड़ में पेट्रोल संकट गहराया,  खेमका पेट्रोल पम्प में तेल लेने के लिए घंटो मची रही अफरा-तफरी

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time