Gua : गुवा के कच्छी धौड़ा में 72 घंटे का अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन शुरू, बिहार, बंगाल और ओडिशा से पहुंची विभिन्न संकीर्तन मंडलियां

गुवा : गुवा के कच्छी धौड़ा में शुक्रवार से श्री श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच किया गया। तीन पहर तक चलने वाला यह 72 घंटे का अखंड संकीर्तन 25 मई तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा से पहुंचे विभिन्न संकीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ करो नदी से कलश यात्रा निकालकर की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा स्थल तक कलश पहुंचाकर उसे स्थापित किया, जिसके बाद अखंड नाम संकीर्तन आरंभ हुआ। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि 25 मई को संकीर्तन का समापन होगा। वहीं प्रतिदिन संध्या 4 बजे से श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर श्री श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन कमेटी के राजा ठक्कर, राजू चौबे, निलेश ठक्कर, दयालाल ठक्कर, शत्रुघनन मिश्रा, भावेश ठक्कर, नरेश चौबे, बबलू मिश्रा, पंकज ठक्कर, विपिन ठक्कर सहित कई श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Gua : बुन्ड़ू गांव में जेएसएलपीएस महिला समिति ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 77 साल में नाखून और बाल काटने के कानून बने, नदी-पहाड़ संरक्षण के कानून नहीं बनेः राजेंद्र सिंह

दो दिवसीय राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन का शानदार आगाज, देशभर से पहुंचे हैं डेलीगेट्स नदी और पहाड़ को बचाने वाले ठोस कानून बनने ही चाहिए, राष्ट्रपति से करेंगे अपीलः न्यायमूर्ति…

Spread the love

Jamshedpur : जीण माता परिवार की सदस्या देवी खन्ना का निधन

जमशेदपुर : धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के संस्थापक शंभु खन्ना एवं कोषाध्यक्ष विनोद खन्ना की भाभी जीण माता परिवार की सदस्या देवी खन्ना (74 साल) (धर्मपत्नी स्वः…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time