Jamshedpur : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के ग्रेजुएशन सेरेमनी में एक जून को राज्यपाल होंगे शामिल, उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण 

जमशेदपुर : राज्यपाल, झारखंड संतोष कुमार गंगवार के दिनांक 01 जून 2026 को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), बारीडीह स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, गार्ड ऑफ ऑनर, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने निर्देशित किया कि राज्यपाल का दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, आगंतुकों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने तथा यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व पूर्ण करने को कहा।
उपायुक्त ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी, वीवीआईपी मूवमेंट रूट, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, कंट्रोल रूम, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं स्वच्छता व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस मौके पर डीसी के साथ पुलिस अधीक्षक नगर, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, एडीएम लॉ एन्ड ऑर्डर, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीएसपी ट्रैफिक तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की आमसभा में राकेश साहू पुनः बने जिला अध्यक्ष

Spread the love

Related Posts

Gua : भीषण गर्मी में सेलकर्मियों को राहत, खदान क्षेत्र में नींबू पानी, ओआरएस और सत्तू का वितरण

गुवा : गुवा सेल के खदान क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यपालक निदेशक के निर्देश पर खदानों में कार्यरत सेलकर्मियों एवं ठेका श्रमिकों के बीच नींबू…

Spread the love

Bahragora : कैमा स्वर्णरेखा नदी घाट से बालू उत्खनन शुरू: अबुआ और पीएम आवास के लाभुकों को मिलेगी बड़ी राहत, औने-पौने दामों से मिलेगी मुक्ति

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : गुड़ाबांदा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बालू की किल्लत और इसके कारण थमे विकास कार्यों को अब रफ्तार मिलने वाली है। रविवार को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time