Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भुतिया ग्राम पंचायत परिसर में रविवार को मनरेगा दिवस के अवसर पर मेट और मजदूरों को पंचायत के मुखिया बिधान चन्द्र माण्डी तथा पंचायत सचिव गोस्टबिहारी गोप के द्वारा प्रश्रुति पत्र एवं अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुखिया बिधान चंद्र माण्डी ने कहा कि मनरेगा के द्वारा पंचायत स्तर पर लोगों को सरकारी दर से रोजगार मिल रहा है. साथ ही क्षेत्र का विकास में मनरेगा मजदूरों का अहम योगदान रहा है.इस मौके पर ग्राम रोजगार सेवक शिव शंकर बेरा, पंचायत सहायक दशरथ हाँसदा, वार्ड सदस्य ठुमाल बास्के, खेला राम माण्डी आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति का वनभोज आयोजित




















































