बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खामार, लाऊडोंका, मानुषमुड़िया, पांचरूलिया और पारुलिया,मौदा व बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर समेत कई गांवों में स्थानीय जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सोमवार को देव स्नान पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पुजारी तपन त्रिपाठी व सौरभ मिश्रा के सानिध्य में सुबह से ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसके बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रहों को मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाया गया। वर्ष में केवल एक बार होने वाले इस विशेष जन-दर्शन के दौरान भक्तों ने भगवान को सुगंधित पुष्प, तुलसी पत्र, चंदन और सुवासित तेल का लेपन कर पवित्र सुगंधित जल से भावपूर्ण स्नान कराया। शाम को भगवान के अलौकिक ‘गजानन वेश’ (हाथी रूप) का दर्शन करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस पूरे भव्य धार्मिक अनुष्ठान को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में तपन साहू, असीस मिश्रा, अनिल साहू, पागलु साहू, तरुण साहू, सुजीत गिरी, नीलेश दास और अर्जुन महंती आदि ने अत्यंत सराहनीय व अहम भूमिका निभाई।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने आपातकाल की वर्षगांठ पर जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि
There is no ads to display, Please add some



















































