Gua : गुवा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर विशेष शिविर लगाकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा दी गई। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक किया तथा अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका जहां आरा गानी, एएनएम रंजीता नायक, मरीना अन्ना लकड़ा तथा साहिया जसिंता तिग्गा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं आंगनबाड़ी कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई और अधिक से अधिक बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें : Gua : खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल, टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंड़ी रेफर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time