Gua : खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल, टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंड़ी रेफर

गुवा : शनिवार देर शाम गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान गंगदा गांव निवासी पातर चाम्पिया के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पातर चाम्पिया ट्रैक्टर से खेत में हल जोत रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद गुवा सेल अस्पताल को सूचना देकर एंबुलेंस बुलवाई गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गुवा सेल अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान पाया कि दुर्घटना में उनकी छाती की हड्डी टूट गई है, जिससे छाती के भीतर हवा भर गई है। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति चिंताजनक बताते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंड़ी रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों की त्वरित सूझबूझ और समय पर मिली सहायता से घायल चालक को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सका। फिलहाल उनका इलाज टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंड़ी में जारी है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा की बेटी प्रियंका मिंज थाईलैंड में दिखाएंगी डांस का हुनर, सम्मान समारोह में बढ़ाया गया उत्साह

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : महुलडीह में स्व. जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर :  सरायकेला खरसावां जिले के महुलडीह गांव में शनिवार को झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ साथी एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के करीबी सहयोगी रहे स्वर्गीय जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि…

Spread the love

Potka : किशोरियों को यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों पर किया गया जागरूक

पोटका : सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी वॉलंटरी एक्शन) ने वर्क विद डिग्निटी के सहयोग से किशोरियों के लिए यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time