पोटका : सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी वॉलंटरी एक्शन) ने वर्क विद डिग्निटी के सहयोग से किशोरियों के लिए यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों की 33 किशोरियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक बदलाव, माहवारी स्वच्छता, सहमति (कंसेंट), बाल विवाह की रोकथाम, समुदाय, जेंडर आधारित हिंसा तथा कानूनी सहायता जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। संवादात्मक सत्र, समूह चर्चा, वीडियो प्रस्तुति और सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक बनाया गया। प्रतिभागियों ने कहा कि कार्यक्रम से उन्हें वैज्ञानिक एवं उपयोगी जानकारी मिली, जिसे वे अन्य किशोरियों और समुदाय तक भी पहुंचाने का प्रयास करेंगी।
इसे भी पढ़ें : Potka : ब्रेन मलेरिया पीड़ित छात्रा के परिजनों से मिले विधायक, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा


















































