Gua : बड़ाजामदा में छात्रवृत्ति जागरूकता शिविर, खदान श्रमिकों के 30 बच्चों का होगा आवेदन

गुवा : बड़ाजामदा स्थित वेलडन फ्यूचर एकेडमी में सोमवार को छात्रवृत्ति योजना जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य खदान श्रमिकों के बच्चों को केंद्र सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाना था। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश सिन्हा सहित शिक्षकगण, विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान श्रम कल्याण संगठन, बड़ाजामदा के वेलफेयर एडमिनिस्ट्रेटर उदयशंकर तथा सीएमओ डॉ. बिनोद कुमार ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पात्र छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक ही शैक्षणिक वर्ष में पात्रता के आधार पर एक वेलफेयर आधारित और एक मेरिट आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है। शिविर के दौरान खदान श्रमिकों के 30 बच्चों की पहचान की गई, जिनके छात्रवृत्ति आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर जमा कराए जाएंगे। इससे इन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय प्रबंधन और श्रम कल्याण संगठन की इस संयुक्त पहल की अभिभावकों एवं छात्रों ने सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर गरीब एवं श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Gua : देवस्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के साथ गुवा जगन्नाथ मंदिर में हुआ भव्य शाही स्नान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time