Gua : गुवा में दो दिवसीय पेंशन सत्यापन शिविर शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक

गुवा : गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार से दो दिवसीय विशेष पेंशन सत्यापन शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा, एकल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना सहित सभी पेंशनधारियों का सत्यापन किया जा रहा है। पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में पहले दिन बड़ी संख्या में पेंशनधारी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई। पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने लाभुकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन कराने में सहयोग किया। शिविर का उद्देश्य सभी पेंशनधारियों का समय पर सत्यापन सुनिश्चित कर योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से उपलब्ध कराना है। पंचायत प्रशासन ने जिन लाभुकों का सत्यापन अभी शेष है, उनसे दूसरे दिन शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना सत्यापन अवश्य कराने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में छात्रवृत्ति जागरूकता शिविर, खदान श्रमिकों के 30 बच्चों का होगा आवेदन

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा में छात्रवृत्ति जागरूकता शिविर, खदान श्रमिकों के 30 बच्चों का होगा आवेदन

गुवा : बड़ाजामदा स्थित वेलडन फ्यूचर एकेडमी में सोमवार को छात्रवृत्ति योजना जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य खदान श्रमिकों के बच्चों को केंद्र सरकार की विभिन्न…

Spread the love

Gua : देवस्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के साथ गुवा जगन्नाथ मंदिर में हुआ भव्य शाही स्नान

गुवा : देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुवा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में लगभग 300 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का श्रद्धा, आस्था एवं वैदिक विधि-विधान के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time