Jamshedpur :  मानगो नगर निगम बोर्ड की तीन महीने से नहीं हुई बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निगम बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग की है।

पत्र में सरयू राय ने लिखा है कि नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा है। मानगो नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक 16 अप्रैल 2026 को हुई थी, जिसकी सूचना उन्हें पदेन सदस्य के रूप में दी गई थी। लेकिन इसके बाद तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बोर्ड की दूसरी बैठक नहीं बुलाई गई है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि नगरपालिका अधिनियम के अनुसार निगम बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह कम-से-कम एक बार आयोजित किया जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद लगातार बैठक नहीं होना नियमों की अनदेखी है।

उन्होंने कहा कि इससे नगर निगम के महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकास संबंधी निर्णय प्रभावित हो रहे हैं।

सरयू राय ने यह भी कहा कि 16 अप्रैल को हुई पहली बोर्ड बैठक की कार्यवाही (मिनट्स) की प्रति भी अब तक उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई है, जबकि वे बोर्ड के पदेन सदस्य हैं।

विधायक ने अपर नगर आयुक्त से कहा है कि पिछली बैठक की कार्यवाही की प्रति उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराई जाए तथा मानगो नगर निगम बोर्ड की अगली बैठक तत्काल आहूत की जाए, ताकि जनहित और विकास से जुड़े लंबित मामलों पर नियमानुसार निर्णय लिए जा सकें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : न्युवोको विस्टास ने पहली तिमाही में दर्ज किया रिकॉर्ड प्रदर्शन, एबिटिडा 572 करोड़ रुपये पर पहुंचा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time