जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर ने महिलाओं के सम्मान और समानता पर जोर दिया। डॉ. सुमन लता एवं शीतल कुमारी ने भी स्त्री शक्ति और अधिकारों पर विचार रखे। बीएड के छात्र-छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी पर लघु नाटिका तथा धुनुची नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन सौरव महतो और नूतन सुरिन ने किया। आयोजन में शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
There is no ads to display, Please add some


















































