Jamshedpur : न्युवोको विस्टास ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, राजस्व 13.5 प्रतिशत बढ़ा, मुनाफा 78 प्रतिशत उछला

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए। कंपनी ने इस अवधि में 4.7 मिलियन टन (एमएमटी) की सीमेंट बिक्री मात्रा हासिल की, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का समेकित राजस्व सालाना आधार पर 13.5 प्रतिशत बढ़कर 2,790 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का एबिटिडा 11 प्रतिशत बढ़कर 411 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि कर के बाद मुनाफा (पीएटी) में 78 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई और यह 65 करोड़ रुपये रहा। तिमाही के दौरान न्युवोको ने सूरत के लिमला में 2 एमएमटीपीए क्षमता वाली ग्राइंडिंग इकाई शुरू की। इससे पश्चिमी भारत में कंपनी की उपस्थिति मजबूत होगी और क्षेत्रीय बाजारों में सीमेंट की आपूर्ति क्षमता बढ़ेगी। कंपनी ने राजस्थान में 46.4 मेगावाट की पवन-सौर हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए क्लीनमैक्स के साथ साझेदारी भी की है। इसके चालू होने पर प्रतिवर्ष लगभग 10 करोड़ यूनिट नवीकरणीय बिजली उत्पादन होने की उम्मीद है। इससे ऊर्जा लागत नियंत्रित करने और पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भरता घटाने में मदद मिलेगी। इस संबंध में न्युवोको के प्रबंध निदेशक जयकुमार कृष्णास्वामी ने कहा कि भारी बारिश, आपूर्ति शृंखला में व्यवधान और बढ़ती इनपुट लागत जैसी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रीमियम उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ाने, परिचालन दक्षता सुधारने और विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर कंपनी के फोकस को दोहराया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2028 तक अपनी सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 35 एमएमटीपीए करने का लक्ष्य रखा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एसआईआर को लेकर अन्नपूर्णा देवी का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को बताया निराधार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में मैत्री संगठन और स्वास्थ्य केंद्र की पहल से २० यूनिट रक्त संग्रहित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सदर अस्पताल जमशेदपुर के रक्त केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महत्वपूर्ण रक्त संग्रह शिविर में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सक्रिय…

Spread the love

Jamshedpur : प्रमथनगर दुर्गापूजा पूजा कमेटी के अध्यक्ष का शराब के नशे में मारपीट करना अशोभनीय, कार्रवाई करे पुलिस : मानिक मल्लिक

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष सह झामुमो नेता मानिक मल्लिक ने प्रमथ नगर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व जिला पार्षद सुदीप्तो दे राणा पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time