Jhargram : जनजातीय समुदाय को हर सप्ताह उपलब्ध करायी जाएगी पोषण किट, पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक तरीके से होगा सत्यापन : शुभेंदु अधिकारी 

मुख्यमंत्री  सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले में मानिकपाड़ा के निकट कालाझरिया गांव पहुंचे

झाड़ग्राम :  मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले में मानिकपाड़ा के निकट कालाझरिया गांव पहुंचे। गांव में स्थानीय आदिवासियों ने पारंपरिक लोकनृत्य के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शबर जनजाति के लोगों की जीवनशैली, रहन-सहन और उनकी समस्याओं को करीब से जाना। उन्होंने जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पोषण, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने विशेष जनजातीय समुदायों के पोषण स्तर में सुधार के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर और अलीपुरद्वार जिले के करीब 75 हजार जनजातीय लोगों को हर सप्ताह पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना की शुरुआत शुक्रवार से की गई है। लाभार्थियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के अतिरिक्त पौष्टिक खाद्य सामग्री दी जाएगी। वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है, ताकि निर्धारित लाभार्थियों तक नियमित रूप से पोषण किट पहुंचाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने जनजातीय समुदायों के विकास में शिक्षा को भी महत्वपूर्ण बताया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, राज्य में 88,036 अनुसूचित जनजाति (एसटी) विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। पात्र विद्यार्थियों को 800 रुपये की छात्रवृत्ति देने की व्यवस्था का भी उल्लेख किया गया। इसके अलावा, जनजातीय विद्यार्थियों के छात्रावासों के लिए प्रति माह 3,300 रुपये के आवंटन की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदायों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। संबंधित विभाग से मिलने वाले सुझावों के आधार पर भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सरकार का जोर पोषण, शिक्षा और छात्रावास सुविधाओं को मजबूत करने पर है, ताकि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों के परिवारों को आवश्यक सहायता मिल सके और विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहयोग मिले।

कालाझरिया गांव का मुख्यमंत्री का दौरा शबर जनजाति के लोगों की समस्याओं को समझने और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : कोलकाता चोरबागान घटना के बाद सतर्क पुलिस प्रशासन  सतर्क, गोपीबल्लभपुर में दुर्गापूजा पंडालों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : विधायक सोनाराम सिंकु से मिला मानकी-मुंडा संघ का प्रतिनिधिमंडल, क्षेत्रीय भाषा एवं पारंपरिक स्वशासन पर आयोजित कार्यशाला में किया आमंत्रित

25 अक्टूबर को चाईबासा में होगा क्षेत्रीय भाषा एवं पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था पर विचार-मंथन चाईबासा  (सिद्धार्थ पाण्डेय) : मानकी-मुंडा संघ, कोल्हान-पोड़ाहाट केंद्रीय समिति, चाईबासा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को…

Spread the love

Jamshedpur : मांग पत्र सौंपने के 24 घंटे के भीतर बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू, स्थानीय लोगों में हर्ष

पंचायत समिति सदस्यों के प्रयास से बहाल हुई सेवा जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित डोर-टू-डोर कचरा उठाव की सेवा पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time