Jamshedpur : व्यक्तित्व विकास संस्थान के फाइलेरिया उन्मूलन शिविर का सहायक नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन

सोनारी, काशीडीह तथा डिमना उलीडीह क्षेत्र में 11 से घर-घर जाकर खिलाई जाएगी दवा

जमशेदपुर : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सोमवार से शुरूआत हुई. मानगो नगर निगम क्षेत्र स्थित राजकीय मध्य विद्यालय डिमना में शिविर का उद्घाटन सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद ने किया. उक्त शिविर व्यक्तित्व विकास संस्थान की ओर से लगाया गया है. मौके पर उद्घाटनकर्ता ने आम लोगों से अपील की कि वे शिविर में आकर फाइलेरिया उन्मूलन की दवा (अल्बेंडाजोल) का सेवन करें. जिससे इस बीमारी का जड़ से खात्मा किया जा सके. मौके पर व्यक्तित्व विकास संस्थान के डायरेक्टर आकाश जायसवाल ने कहा कि संस्था स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रही है. संस्था को सोनारी, काशीडीह तथा मानगो के डिमना उलीडीह क्षेत्र के लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने की जिम्मेदारी मिली है. जिसका निर्वहन संस्था के वोलंटियर्स वखूबी कर रहे हैं. 11 फरवरी से घर-घर जाकर दवा खिलायी जाएगी. मौके पर संस्थान के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सचिव मनोज कुमार, डॉ. रवींद्र कुमार (रोटरी क्लब), गुरूचरण नेगी, को-ऑर्डिनेटर रोहित कर्मकार, वरूण चटर्जी, सुपरवाइजर चंदा, यशोदा, पुनम, आशा, पार्वती आदि मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी बाजार में जेडीयू नेता की दुकान में लगी आग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time