Potka : 1001 कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय यज्ञानुष्ठान प्रारंभ

हाता रामगढ़ आश्राम में नवम विष्णू यज्ञ का आयोजन

पोटका : हाता के रामगढ़ आश्रम में 57 वां पंच दिवसीय नवम विष्णु यज्ञ एवं अखंड हरी नाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर बुधवार को 1001 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. चाईबासा रोड पर स्थित पुलिया के समीप से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर सभी रामगढ़ आश्रम पहुंचीं. जहां यज्ञ वेदी की परिक्रमा कर विधि विधान के साथ कलश की स्थापना की गई. पंडित दिलीप पांडा ने बताया कि कलयुग में मनुष्य के कल्याण के लिए विश्व शांति के लिए नवम विष्णु यज्ञ का अनुष्ठान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यज्ञ से निकलने वाले धुएं से पूरा वातावरण शुद्ध होगा साथ ही अच्छी बारिश, फसल एवं रोग से मुक्ति की कामना को लेकर इस यज्ञ का अनुष्ठान हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : सीआरपीएफ जवानों को लेकर लौट रही मैक्स पिकअप वाहन पलटने से आठ जवान घायल

विधायक व पूर्व विधायक रहे मौजद

धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे. उन्होंने माथा टेक कर क्षेत्र में सुख, शांति,समृद्धि की कामना की. इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिला परिषद चंद्रावती महतो, आंदोलनकारी सुनील महतो, शंकर चंद्र गोप, सुनील कुमार दे, मुखिया सुकलाल सरदार, मुखिया देवी कुमारी भूमिज आदि उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : भालुकनाला में भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं 50 परिवार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time